Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार रात अचानक मौसम बदल गया। आंधी बारिश साथ बिजली गिरने से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। इनमें बारा थाना क्षेत्र के एक ही परिवार के चार सदस्य और शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का एक युवक शामिल है।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि बारा थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। गांव निवासी वीरेंद्र वनवासी (35 वर्ष), उनकी पत्नी पार्वती (32 वर्ष) और दो बेटियां राधा और करिश्मा झोपड़ी में सो रहे थे। देर रात अचानक मौसम बदलने के बाद बिजली गिरने से इन चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
आकाशीय बिजली गिरने की दूसरी घटना जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुई। रविवार को सहायक पुलिस आयुक्त बारा कुंजल्टा ने बताया कि शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात आकाशीय बिजली गिरने से कल्याणपुर गांव निवासी कृष्णा के 29 वर्षीय पुत्र अच्छे कुमार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कृष्णा मजदूरी करके अपनी बेटी, दो बेटों और पत्नी कुसुम का भरण-पोषण करता था।
शनिवार रात कृष्णा घर के बाहर झोपड़ी में सो रहा था, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त बारा ने बताया कि जांच के बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम ने पीड़ित परिवार से प्रार्थना पत्र लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह