Prayagraj Cold Storage Blast: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को एक दुखद हादसा हो गया। यहां फाफामऊ इलाके में एक ज़ोरदार धमाके के बाद कोल्ड स्टोरेज की इमारत ढह गई। इस हादसे में चार मज़दूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी हैं। इस हादसे में सीएम योगी आदित्यानाथ ने संज्ञान लिया है। वहीं पीएम मोदी ने भी इस घटना दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।
बता दें कि यह घटना प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित चांदपुर गांव में हुई, जहां एक निजी कोल्ड स्टोरेज की इमारत अचानक एक ज़ोरदार धमाके के बाद ढह गई। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राहत एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (NDRF) और स्टेट डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (SDRF) की टीमों ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया और अब तक मलबे से 16 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।
इस हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। जिनमें से कई की हालत गंभीर है। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन के अनुसार, यह कोल्ड स्टोरेज कथित तौर पर एक स्थानीय व्यापारी, अंसार अहमद का है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि इमारत के ढहने का कारण निर्माण में लापरवाही हो सकती है।
इस मामले की जाँच ज़िलाधिकारी स्तर पर की जा रही है, जबकि पुलिस भी साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जाँच कर रही है। हादसे के बाद प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिससे मलक हरहर इलाके में भारी जाम लग गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, और यातायात को वैकल्पिक रास्तों पर मोड़ दिया गया है। मलबे को हटाने के लिए JCB मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, और राहत कार्य देर शाम तक जारी रहे। प्रशासन ने कहा है कि मलबे के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा, प्रशासन ने हादसे के कारणों की विस्तृत जाँच के आदेश दिए हैं और आश्वासन दिया है कि जो भी लोग इसके लिए ज़िम्मेदार पाए जाएँगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दुर्घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी में दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इमारत गिरने से हुई दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। ईश्वर करें कि घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। पीएम मोदी ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
नियुक्ति पत्र पाकर भावुक हुए युवा, बोले- अब मेहनत के दम पर मिल रही नौकरी
विद्युत आपूर्ति सुधारने को लेकर मण्डलायुक्त की बैठक, जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
आयुर्वेदिक कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
वन विभाग का बड़ा प्रहार, अरवल की अवैध आरा मशीन ध्वस्त
सड़क पर दिखी डिप्टी सीएम दीया कुमारी की सख्ती, घटिया निर्माण पर ठेकेदारों को लगाई फटकार
कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कटरा नगर पंचायत उपचुनाव की मतगणना, पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे
UP: सीएम योगी ने किया जनगणना के प्रथम चरण का शुभारंभ, बोले- यह सुनियोजित विकास का सशक्त आधार
खारी-मानसी की छाती छलनी! एनजीटी के आदेश पर फूलियाकलां में अवैध बजरी खनन की बड़ी जांच
ट्रेनों और रेलवे ट्रैक की अब ड्रोन से होगी निगरानी, पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं
गोत्र पूछने पर टूटी शादी, फेरों से पहले मचा विवाद, बिना दुल्हन लौटी बारात