पीलीभीतः पूरनपुर (129) विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से उठाया। मुलाकात के दौरान उन्होंने बाढ़ सुरक्षा, कटान नियंत्रण और चीनी मिल के नवीनीकरण जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।
विधायक बाबूराम पासवान ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र बाढ़ और कटान की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। शारदा नदी के दाएं-बाएं किनारे बसे अनेक गांव हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं, जिससे किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं और ग्रामीणों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि समय रहते ठोस कदम न उठाए जाने से समस्या और गंभीर होती जा रही है।
विधायक ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने, तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और कटान रोकने हेतु स्थायी समाधान लागू करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक विस्तृत पत्र सौंपते हुए अनुरोध किया कि प्रभावित गांवों को राहत देने के लिए आवश्यक धनराशि तत्काल स्वीकृत की जाए और कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और धनराशि की स्वीकृति प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जाएगा।
इस दौरान विधायक ने पूरनपुर किसान सहकारी चीनी मिल के नवीनीकरण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि मिल के आधुनिकीकरण से न केवल क्षेत्र के गन्ना किसानों को समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि मिल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए तकनीकी उन्नयन और आधारभूत संरचना में सुधार अत्यंत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने चीनी मिल के नवीनीकरण के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक सहमति जताई और संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास और किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई
प्रयागराज नैनी ब्रिज पर दो कारों में जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत