पीलीभीतः जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की धड़ल्ले से हो रही बिक्री और उससे आए दिन हो रही जानलेवा घटनाओं से आक्रोशित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को पुलिस प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। संगठन के नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक की अगुवाई में दर्जनों पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) नताशा गोयल को ज्ञापन सौंपा और तत्काल सख्त कार्यवाही की मांग की।
ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष एम.ए. जिलानी ने कड़े शब्दों में कहा कि प्रशासन और कोर्ट के स्पष्ट प्रतिबंध के बावजूद शहर में 'मौत का सामान' यानी चाइनीज मांझा खुलेआम बिक रहा है। यह मांझा न केवल दोपहिया वाहन चालकों की गर्दन काट रहा है, बल्कि बेजुबान पक्षियों के लिए भी काल साबित हो रहा है। नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक ने कहा कि पुलिस को अब सिर्फ खानापूर्ति नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई करनी होगी और पकड़े जाने वाले दुकानदारों पर सीधे एफआईआर दर्ज कर जेल भेजना चाहिए।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने पुलिस को अहम सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझे के विक्रेता पुलिस की वर्दी देखते ही सतर्क हो जाते हैं। इसलिए पुलिस को सिविल ड्रेस (सादी वर्दी) में ग्राहक बनकर छापेमारी करनी चाहिए, तभी इस गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा जा सकेगा। वहीं, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सपना यादव ने कहा कि चंद रुपयों के लालच में दुकानदार आम लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष एम.ए. जिलानी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल महेंद्रू, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सपना यादव, नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक, महामंत्री राशिद अंसारी, युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, नाहिद खान, तस्लीम खान, अतुल जायसवाल, आशीष लोधी, नीरज श्रीवास्तव, अभिलाष गुप्ता, राम स्वरूप मौर्य, साजिद खान, सुनील वर्मा, राजा खान, रजी अंसारी, सुधीर पाल सिंह, उज्ज्वल वर्मा, ताबिश, साहिल अग्नानी, ऋषि कन्नौजिया, गौतम गोहा, नदीम, शेर सिंह, नन्हे बाबू, हरीश, असद अंसारी, गौरव राणा और मोबिन मियां सहित संगठन के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल