पीलीभीतः डीआईजी अभिषेक यादव के सख्त निर्देशों के बाद जनपद में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है। क्षेत्र में शातिर चोरों द्वारा की जा रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम दिन-रात एक कर लगातार कार्रवाई कर रही है।
मामला जनपद पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र का है, जहां आसाम चौकी पुलिस टीम ने एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से सफेद चांदी की धातु बरामद की गई, जिसका वजन लगभग 104 ग्राम बताया जा रहा है। बरामद माल को पुलिस ने कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
चौकी प्रभारी रविन्द्र बालियान द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेश पुत्र सुखलाल के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है और वह थाना कोतवाली सुनगढ़ी क्षेत्र की कॉलोनी बरहा का निवासी है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त शातिर किस्म का है और इसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में आसाम चौकी प्रभारी रविन्द्र बालियान के साथ उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल पुष्प पाल, हेड कांस्टेबल वसीम अहमद सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। चोरी, लूट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल