पीलीभीतः जिले के ब्लॉक अमरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुस्वार में तीन माह के एक शिशु को गलत इंजेक्शन लगाए जाने के बाद गंभीर संक्रमण फैलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एएनएम शशि कश्यप द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के बाद शिशु की हालत बिगड़ गई, लेकिन शिकायत के बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार, इंजेक्शन लगने के कुछ समय बाद ही शिशु में संक्रमण के लक्षण दिखाई देने लगे। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल एएनएम शशि कश्यप को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि मदद करने के बजाय एएनएम ने उल्टा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
इसके बाद पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को लिखित शिकायत पत्र सौंपा। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अमरिया में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आलोक शर्मा को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
हालांकि, आरोप है कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक एएनएम शशि कश्यप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस देरी को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है और लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उच्च स्तर से आदेश जारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है, तो आम नागरिकों की शिकायतों का समाधान कैसे होगा।
इस पूरे प्रकरण पर अमरिया के MOIC अनिकेत गंगवार ने बताया कि जिलाधिकारी को शिकायत मिलने के बाद तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
हालांकि जांच समिति गठित होने के बाद भी कार्रवाई में देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो ऐसे मामलों में लापरवाही और बढ़ सकती है।
फिलहाल मामला जांच के दायरे में है, लेकिन कार्रवाई न होने को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल बने हुए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से जवान समेत 3 की मौत
2026-05-29
नेतेवाला ग्राम पंचायत में मध्यस्थता अभियान पर बैठक, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर
2026-05-29
केवटली पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
2026-05-29
पीलीभीत में व्यापारी की हत्या पर उबाल, व्यापार मंडल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
2026-05-29
झांसी में गरीबों के आवासों पर कब्जे और किराएदारी का खुलासा, जांच के आदेश
2026-05-29
कोडरमा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुरालीजन फरार, दो महीने पहले हुई थी शादी
2026-05-29
मनीष सिंह हत्याकांड पत्नी ने किया प्रदर्शन का ऐलान, छावनी में तब्दील हुई DM ऑफिस
2026-05-29
NEET री-एग्जाम के लिए छात्रों को मिलेंगी फ्री बस सेवा, दिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा ऐलान
2026-05-29
झांसी में 11 दिन बाद गेहूं की बोरियों से मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप
2026-05-29
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं पद्म विभूषण तीजन बाई, रायपुर AIIMS में चल रहा इलाज
2026-05-29
Twisha Sharma Death Case: अदालत ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की बढ़ाई रिमांड
2026-05-29
Punjab Election Result 2026: पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की सुनामी, बैकफुट पर BJP
2026-05-29
परदेसी बाबा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, तांत्रिक के झांसे में रहने वाली महिला के बेटे ने की हत्या
2026-05-29
हमीरपुर पुल हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता
2026-05-29
2026-05-29