पीलीभीतः जनपद के विकास खंड बरखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मधवापुर में निर्माण कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन के चारों ओर बनाई जा रही बाउंड्री वाल में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य में देशी रेत और पीली ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो मानकों के अनुरूप नहीं है। आरोप है कि ठेकेदार देशराज द्वारा सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले की शिकायत ग्राम सचिव से लेकर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) तक की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो निर्माण कार्य रोका गया और न ही ठेकेदार के खिलाफ जांच शुरू की गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव द्वारा ठेकेदार को संरक्षण दिया जा रहा है, जिसके चलते कार्रवाई नहीं हो रही।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की जाए तो अनियमितताएं उजागर हो सकती हैं और दोषियों पर कार्रवाई संभव है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल औपचारिकता निभा रहे हैं और मामले को नजरअंदाज कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के बजाय कमीशनखोरी को प्राथमिकता दी जा रही है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही अधिकारियों और ठेकेदारों के बीच कमीशन तय हो जाता है, जिसके बाद ठेकेदार मनमाने तरीके से काम करता है।
इस पूरे मामले ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर इस तरह के आरोप सामने आना चिंता का विषय है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच हो और दोषी पाए जाने पर ठेकेदार सहित संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, निर्माण कार्य को मानकों के अनुसार पुनः कराया जाए ताकि पंचायत भवन जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-10
2026-06-10
अररिया में तेज रफ्तार का कहर! साइकिल सवार को टक्कर मारकर कार से भिड़ी स्कार्पियो, 4 की मौत
2026-06-10
2026-06-10
विक्की सोनी हत्याकांड का खुलासाः जीजा निकला कातिल, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, 2 गिरफ्तार
2026-06-10
दरभंगाः कोसी नदी में पलटी नाव, किशोरी समेत तीन महिलाएं लापता
2026-06-10
2026-06-10
सिरसाः प्रेम संबंध से नाराज लड़की के भाई ने की युवक की हत्या, साथी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
2026-06-10
Mussoorie Car Accident: उत्तराखंड मसूरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार 4 की मौके पर मौत
2026-06-10
2026-06-10
Vrindavan News: मंदिर का छज्जा गिरने से श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार, तंज कुंज गली में हुआ हादसा
2026-06-10
रुदावल तहसीलदार की 'तानाशाही' के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, क्या ठप हो जाएगा सरकारी काम?
2026-06-10
गाजियाबादः फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू
2026-06-10