लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ मंडल के संरक्षा से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 39 रेल कर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले रेलवे कर्मी लखनऊ मंडल के परिचालन व यांत्रिक विभाग से सम्बंधित हैं।
इन कर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में संरक्षित व सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इन कर्मियों के सतर्क प्रयासों से मंडल के संरक्षा मानकों में लगातार सुधार हुआ है। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है।
हमारे रेलवे कर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा, सजगता और समर्पण के साथ निभाते हैं। ऐसे में लगनशील और कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान न सिर्फ उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करता है, बल्कि अन्य सहयोगी साथियों को भी बेहतर करने की प्रेरणा प्रदान करता है।
मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/समन्वय विकास गोयल भी उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह