लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्री सुविधाओं के प्रति बेहद संवेदनशील है। यात्रियों को स्टेशनों के एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए सीढ़ियों के अलावा लिफ्ट व एस्केलेटर लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर कुल 40 एस्केलेटर और 60 लिफ्ट लगाई गई है।
यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर स्टेशन पर 02, लखनऊ मंडल के गोरखपुर स्टेशन पर 04, लखनऊ जं. स्टेशन पर 02, गोंडा स्टेशन पर 02, बस्ती स्टेशन पर 02, गोमतीनगर स्टेशन व स्टेशन काम्प्लेक्स पर 12, वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन पर 04, छपरा स्टेशन पर 02, मऊ स्टेशन पर 02, सीवान स्टेशन पर 02, गाजीपुर सिटी स्टेशन पर 02, बलिया स्टेशन पर 02, देवरिया स्टेशन पर 02 एस्केलेटर समेत कुल 40 एस्केलेटर लगाए गए हैं।
इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के इज्जतनगर स्टेशन पर 03, बरेली सिटी स्टेशन पर 02 लखनऊ मंडल के गोरखपुर स्टेशन पर 08, लखनऊ जं. स्टेशन पर 03, गोंडा स्टेशन पर 02, बस्ती स्टेशन पर 02, खलीलाबाद स्टेशन पर 02, सीतापुर स्टेशन पर 02, ऐशबाग स्टेशन पर 02, गोमतीनगर स्टेशन व स्टेशन काम्प्लेक्स पर 09, सिद्धार्थनगर स्टेशन पर 02 और वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन पर 06, छपरा स्टेशन पर 03, मऊ स्टेशन पर 02, सीवान स्टेशन पर 01, गाजीपुर सिटी स्टेशन पर 02, वाराणसी सिटी स्टेशन पर 02, मैरवा स्टेशन पर 02, सुरेमनपुर स्टेशन पर 02, बलिया स्टेशन पर 02, प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर 01 लिफ्ट समेत कुल 60 लिफ्ट लगाई गई है। स्टेशनों पर लिफ्ट व एस्केलेटर्स उपलब्ध होने से यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में सुविधा हो रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल