लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित 69वें रेल सेवा पुरस्कार-2024 के मौके पर मंडल के 44 कर्मचारियों को रेल सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान व विशेष प्रशंसनीय कार्यों के निष्पादन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने पुरस्कार पाने वाले सभी रेल कर्मियों को बधाई दी। डीआरएम ने कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयास से मंडल ने अनेक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इसमें पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों का योगदान भी जुड़ा हुआ है।
हमारे रेल कर्मचारी रेल संगठन के आधारभूत स्तम्भ हैं। सफलतापूर्वक रेल विभाग को संचालित करने का श्रेय हमारे सभी रेल कर्मचारियों को जाता है। यह कर्मचारी रेल चलाते हैं और रेल चलाने के बाद हम सभी के घर चलते हैं। रेलवे के बदलते स्वरूप व बहुआयामी कार्यक्षेत्र में प्रगति को देखते हुए कार्यकुशलता और मितव्ययता के क्षेत्र में लखनऊ मंडल ने एनईआर रेलवे में अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन किया है। आशा है कि हम सभी रेल संचालन के क्षेत्र में नई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए लगातार प्रगति करते हुए नए-नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
लखनऊ मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 06 स्टेशनों सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, स्वामी नारायण छपिया, रामघाट हाल्ट, गोला गोकर्णनाथ व मैलानी जंक्शन रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन बीते मई माह में किया गया है। मंडल में यात्रियों को बेहतर रेल यात्रा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के परिणामस्वरूप यात्री संख्या में आशातीत वृद्धि दर्ज की गई है। यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय में भी वृद्धि दर्ज की गई है।
पुरस्कार वितरण के पूर्व एनईआर रेलवे कला समिति के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) भुवनेश सिंह व पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की पदाधिकारी व सदस्यायें, समस्त शाखाधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारी, कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव ने किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह