पीलीभीत जिले के शहर के मोहल्ला छोटा खुदा गंज की रहने वाली निधि शर्मा ने अपनी व्यथा को लेकर शहर की कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उन्होंने न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें और उनके पति को परिवार के सदस्य ही मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहे हैं। निधि शर्मा ने अपने पत्र में बताया कि उनका विवाह लगभग साढ़े तीन साल पहले रवि शर्मा से हुआ था, जो कि मोहल्ला छोटा खुदा गंज के रहने वाले हैं। शादी से पहले, उनके जेठ राजेश कुमार ने यह वादा किया था कि वह उनके लिए घर बनाएंगे, लेकिन यह वादा अब तक पूरा नहीं हो पाया है। निधि के अनुसार, राजेश कुमार ने यह कहा था कि उनके पास तीन प्लॉट और एक पुश्तैनी मकान है, और वह रवि के लिए एक नया मकान बनाएंगे। इसके बदले में राजेश कुमार ने उनके पिता से एक लाख रुपये ले लिए थे।
लेकिन जब निधि और उनके पति ने घर बनाने के लिए फिर से रुपयों की मांग की, तो राजेश कुमार ने कहा कि पहले रवि के नाम पर प्लॉट होना चाहिए। इसके बाद निधि शर्मा और उनके पति ने अपने ससुराल में रहने का निर्णय लिया और उस पुश्तैनी मकान में रहने लगे। इस मकान में रहने के बावजूद, उन्हें लैट्रीन और किचन जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं, और जब उन्होंने इसकी मांग की तो राजेश कुमार और उनके परिवार से उन्हें प्रताड़ना मिलने लगी। निधि ने यह भी आरोप लगाया कि राजेश कुमार अपने नाम पर फर्जी कागजात दिखा रहे हैं, जो कि उनके ससुर सोहन लाल के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं।
इस विवाद को लेकर उनका कहना है कि यदि उनका ससुर सोहन लाल इस मामले में दोषी हैं, तो न्यायपूर्ण कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि वह शांति से अपने पति के पैत्रिक मकान में रह सकें। निधि शर्मा ने कोतवाली में न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि राजेश कुमार और उनके ससुर सोहन लाल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें मानसिक शांति मिल सके और वे अपने घर में बिना किसी डर और परेशानी के रह सकें।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह