शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक ने मासूम से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मासूम बच्ची से दुष्कर्म का आरोप पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय युवक पर लगा है। यह घटना शहर के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। इस संबंध में पीड़ित बच्ची की मां ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
उसने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी को किसी बहाने से बुलाया और उसके साथ घिनौना कृत्य किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 65 (2) और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची का स्थानीय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। डीएसपी सिटी बिक्रम ने गुरुवार को बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है और उसकी उम्र करीब 19 साल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में शिमला में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में शहर में एक 24 वर्षीय महिला के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल किया। इसके अलावा अपर शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में भी परिजनों ने अपनी 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का शक जताया है। बच्ची के पिता ने बच्ची के नाना पर दुष्कर्म का शक जताते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल