नागपुर: नागपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर सोमवार को बुलडोजर की कार्रवाई की गई। नागपुर नगर निगम के अधिकारियों ने फहीम के घर के अवैध हिस्से को गिरा दिया है। 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा में माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) का नेता फहीम खान मुख्य आरोपी है।
जांच में पता चला है कि फहीम खान ने नागपुर के यशोधरानगर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर संजय बाग कॉलोनी में दो मंजिला इमारत का निर्माण किया है। नगर निगम के मुताबिक फहीम खान के घर का एक बड़ा हिस्सा अवैध रूप से बना हुआ था। नागपुर नगर निगम ने रविवार को उसके घर पर अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था और उसे अवैध निर्माण हटाने के लिए 24 घंटे की समय सीमा दी गई थी।
इसके बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि उसका पूरा परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां चला गया है। पुलिस रिपोर्ट में फहीम खान को हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया है। एफआईआर में साफ तौर पर लिखा है कि फहीम खान ने हिंसा वाले दिन इलाके में भीड़ जमा की थी और भीड़ को पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भड़काया था। इसके बाद पुलिस ने भीड़ इकट्ठा करने और हिंसा भड़काने के आरोप में फहीम खान को गिरफ्तार किया था। अब नगर निगम ने फहीम खान के घर के अवैध हिस्से को बुलडोजर से गिरा दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह