मुजफ्फरनगर: विदेश में नौकरी कर रहे मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल निवासी शहजाद त्यागी का शव उनकी मौत के आठ दिन बाद उनके आवास पर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आपको बता दें कि मुश्ताक त्यागी के पुत्र शहजाद त्यागी पिछले 7 वर्षों से ओमान में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। वह 7 माह पहले ही छुट्टी से लौटे थे और 8 दिन पूर्व दिल का दौरा पड़ने से उनकी दुखद मौत हो गई।
उधर, जैसे ही परिजनों को उनकी मौत की खबर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। 8 दिन की कानूनी प्रक्रियाओं के बाद आज उनका पार्थिव शरीर उनके आवास के बस स्टैंड पर पहुंचा। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई और नम आंखों से उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में गम का माहौल है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर लोगों की भीड़ लगी रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पिछले 7 सालों से विदेश में नौकर करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था लेकिन पिछले हफ्ते अचानक हार्ट अटैक से युवक की मौत हो गई। कई कानूनी प्रक्रियाओं के बाद आज उसका शव घर आ सका है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल