चरथावलः कस्बा चरथावल में सामाजिक संस्था टीम कोशिश द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा लोगों को पंपलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया एवं नगर पंचायत चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अभियान के अंतर्गत दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।
इस अवसर पर आईपीएस रामनीक ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को अपने वाहनों पर अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर लगवाना चाहिए तथा यातायात नियमों को अपनी आदत में शामिल करना चाहिए, ताकि स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।
थाना अध्यक्ष सत्यनारायण दहिया ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की।
नगर पंचायत चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन ने सामाजिक संस्था टीम कोशिश की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार समाजहित में सराहनीय कार्य करती आ रही है। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया यह अभियान निश्चित रूप से लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे और स्वयं भी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाकर अभियान में सहयोग किया। इस अवसर पर टीम कोशिश के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह