मीरजापुरः भीषण शीतलहर को देखते हुए नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा यात्रियों एवं राहगीरों की सुविधा के लिए रोडवेज परिसर में नवनिर्मित अस्थायी रैन बसेरा का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड के इस कठिन मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना नगर पालिका की प्राथमिकता है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि रोडवेज परिसर में पहले से रैन बसेरा की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन वर्तमान में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए नगर पालिका द्वारा इसमें कई अतिरिक्त मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। रैन बसेरा में ठहरने वाले यात्रियों और राहगीरों के लिए कंबल, रजाई, गद्दे, हीटर, अलाव तथा स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे लोग ठंड से सुरक्षित रह सकें।
उन्होंने बताया कि इस अस्थायी रैन बसेरा में लगभग 40 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। साथ ही महिलाओं के लिए अलग और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर पालिका द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने आगे कहा कि इसी प्रकार नगर के प्रमुख क्षेत्रों विंध्याचल और घंटाघर में भी रैन बसेरा की व्यवस्था करवाई गई है, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। रात्रि के समय यात्रियों को लंच पैकेट का वितरण भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अपने व्यक्तिगत प्रयासों से यात्रियों के लिए चाय और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया जा रहा है, ताकि कड़ाके की ठंड में लोगों को कुछ राहत मिल सके।
इस उद्घाटन कार्यक्रम में नगर के कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभासद हुकुम मौर्य, सेक्टर संयोजक विभूति नारायण मिश्रा, जसविंदर सिंह सरना, मृत्युंजय सिंह, बूथ अध्यक्ष शंकर लाला मौर्य, हरिशंकर प्रजापति, बूथ अध्यक्ष अभिषेक बरनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई