लखनऊ, संपत्ति विभाग की समीक्षा बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल ने कड़े निर्देश दिए हैं। बैठक में मुकदमों और पत्रों को लेकर चिंता जताई है। नगर निगम मुख्यालय में बीते दिन संपत्ति विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इसकी अध्यक्षता लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, संपत्ति प्रभारी संजय यादव समेत विभाग के सभी लेखपाल, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने संपत्ति विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कई अहम बिंदुओं पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपत्ति विभाग की लापरवाही से कई मामलों में नगर निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महापौर ने सभी लेखपालों से कहा कि जितने भी न्यायालयों में मुकदमे लंबित हैं, उनकी अद्यतन सूची तत्काल प्रस्तुत की जाए। इसके अलावा अन्य एक्ट से संबंधित सभी केसों की तिथिवार सूची भी मांगी गई है।
महापौर ने कहा है कि उनके कार्यालय से संपत्ति विभाग को भेजे गए कई पत्र विभाग में गायब हो गए हैं। संबंधित लेखपालों तक पहुंचे ही नहीं। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इन पत्रों की खोज कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में कोई भी पत्र गायब न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो पत्र उनके कार्यालय से भेजे गए हैं, उन पर विभाग को समय-सीमा के भीतर लिखित उत्तर देना अनिवार्य है।
महापौर ने निर्देश दिए कि पिछले दो वर्षों में सांसद, एमएलसी, विधायक, पार्षद के माध्यम से जो भी शिकायती पत्र नगर निगम या संपत्ति विभाग को भेजे गए हैं, उनकी स्थिति की पूरी रिपोर्ट उन्हें सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
निर्झर धाम आश्रम पर 108 कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का सोमवार को होगा समापन
झांसी स्टेशन पर संयुक्त निरीक्षण अभियान, ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचते 7 अवैध वेंडर पकड़े
सम्मान समारोह में समाजसेवी कुमार सागर का हुआ सम्मान
Abhishek Prakash: चर्चित IAS अभिषेक प्रकाश को यूपी सरकार ने किया बहाल, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
सिंचाई शुल्क की शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश, जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों की बैठक आयोजित
‘ग्लूकोमा अवेयरनेस वीक’ के तहत लोगों को किया गया जागरूक, विस्तार से दी जानकारी
Sri Ganganagar: वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, कई मामलों का निस्तारण
‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का सफल आयोजन, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
रिचार्ज के बाद भी अंधेरे में उपभोक्ता, समाधान के लिए भटक रहे लोग
आत्महत्या की चेतावनी देने के बाद जागा प्रशासन, घोटाले की जांच करने पहुंचे अधिकारी
लाखों रुपए की सोनोग्राफी मशीन बनी शोपीस, लोगों को आज तक नहीं मिला कोई लाभ
श्यामलाल निषाद बने अध्यक्ष, समाज की बैठक में लिया गया फैसला
Pilibhit: सपा ने मनाई शिवदयाल चौरसिया की जयंती, आयोजित हुआ कार्यक्रम
निर्झर धाम आश्रम पर चल रहा 108 कुंडीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, दी जा रहीं 5 लाख आहुतियां
एलपीजी गैस लेने के चक्कर में सुबह से लेकर शाम तक लग रही लंबी-लंबी लाइने, लोग परेशान