Subhash Murder Case: मऊ में दामाद ने ससुर की गला काटकर की हत्या, तंत्र-मंत्र के शक में रची थी खौफनाक साजिश
खबर सार :-
उत्तर-प्रदेश के मऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक दामाद ने अपने ही ससुर की गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी दामाद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर विस्तार : -
Subhash Murder Case: उत्तर- प्रदेश के मऊ से रिश्तों को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है। खबर है कि एक दामाद ने अपने ही ससुर की गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए अपने ससुर की जान ली। उसे अपने ससुर पर तंत्र-मंत्र के द्वारा पूरे परिवार को वश में करने का आरोप था।
Subhash Murder Case: मऊ में दामाद ने ससुर की गला काटकर हत्या कर दी
उत्तर-प्रदेश के मऊ जिले घोसी कोतवाली के तिलई बुजुर्ग गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। बताया जा रहा है कि सुभाष नाम के व्यक्ति को उसके दामाद ने गला काटकर हत्या कर दी। इस हत्या को उसके दामाद और अन्य दो साथियों ने मिलकर अंजाम दिया है। शव की पहचान छुपाने के लिए सुभाष का सिर घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर फेंक दिया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दामान दे अपनी मां की बीमारी के चलते अपने मां को बुलाया था। सुभाष को अपने दामाद के घर पहुंचने में देर हो गई, इस दौरान दामाद की मां की मृत्यु हो गई।
Subhash Murder Case: दामाद ने अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए ससुर को उतारा मौत के घाट
दामाद अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ससुर के हत्या की साजिश रची। बता दें कि उसका ससुर तांत्रिक विद्या का जानकार था। झाड़-फूंक के लिए उसने अपने ससुर को घर बुलाया था। उसकी मां की मौत हो जाने के बाद उसने सुभाष को शराब पिलाया और तिलई गांव के पास ले जाकर उसका गला काट दिया। धड़ से अलग करने के बाद उसने सिर को घटनास्थल से 100 मीटर दूर फेंक दिया, जिससे शव की पहचान न की जा सके।
Subhash Murder Case: ससुर पर था तंत्र-मत्र करने का आरोप
तिलई में हुए इस घटना से आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को धर-दबोचा है। दामाद का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके परिवार पर काला तंत्र-मंत्र किया है, जिस कारण पहले उसकी दादी और बाद में उसकी मां की मौत हो गई। उसका आरोप है कि ससुर ने उसके पूरे परिवार को अपने वश में कर लिया था।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द स जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-02
-
Mumbai Rains: लगातार बारिश से मुंबई में त्राहिमाम! 99 से अधिक पेड़ गिरे, 13 शाॅर्ट सर्किट के मामले
2026-07-02
-
बेंगलुरु में बड़ा हादसा, पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
2026-07-02
-
झांसी मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा का बड़ा फैसला, हर वार्ड में बनेंगे आपातकालीन निकास द्वार
2026-07-02
-
Monsoon 2026: राजस्थान में माॅनसून की दस्तक, 25 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
2026-07-02
-
UPTET-2026: निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
2026-07-02
-
2026-07-02
-
आशीष नेगी के कथित बयान पर सिख समाज में आक्रोश, पुतला दहन कर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
2026-07-02
-
भरत तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि, कैंडिल मार्च निकाल निष्पक्ष जांच की उठी मांग
2026-07-02
-
2026-07-02
-
2026-07-02
-
मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश, पालघर में रेड अलर्ट के बाद सभी स्कूल बंद
2026-07-02
-
2026-07-01
-
2026-07-01
-
सुलतानपुर: इसौली के युवाओं का सपना होगा सच, निशासिन में 3 एकड़ पर बनेगा Physical Training Ground
2026-07-01