Mathura Bus Fire Accident: यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह-सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती बस में भीषण आग लग गई। बस में आग लगने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि, आग पूरी तरह फैलने से पहले ही यात्री खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा मथुरा जिल के राया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 110 के पास हुआ। राज कल्पना (संस्कार ट्रेवल्स) की रजिस्ट्रेशन नंबर UP90 AT 8837 वाली बस बांदा से आगरा होते हुए दिल्ली-नोएडा जा रही थी। सुबह करीब 5:15 बजे अचानक चलती बस से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी बस को अपने आगोश में ले लिया। घटना के समय बस में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे। जैसे ही बस में आग लगी ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोक दी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और वे अपनी जान बचाने के लिए नीचे उतरने लगे। आग तेजी से पूरी बस में फैलने के कारण कई यात्रियों को खिड़कियों से कूदना पड़ा। फिलहाल सभी यात्री बिना किसी जानमाल के नुकसान के सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।
घटना की सूचना मिलते ही राया थाने के पुलिसकर्मी और यमुना एक्सप्रेसवे बचाव दल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे कई घंटों तक गाड़ियां फंसी रहीं। बाद में, पुलिस ने क्रेन की मदद से बस के जले हुए अवशेषों को हटाया और ट्रैफिक सामान्य हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सही वजह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या बस में किसी और टेक्निकल खराबी के कारण लगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह