Weather Today: मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को भोपाल और ग्वालियर सहित 15 से अधिक जिलों में आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, जबकि उमरिया और मुरैना में ओलावृष्टि भी हुई।
मौसम विभाग ने आज, शुक्रवार के लिए ग्वालियर सहित 17 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को सुबह से लेकर देर रात तक कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। भोपाल, ग्वालियर, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़, रायसेन, बालाघाट, छतरपुर, मुरैना, सागर, पन्ना, मैहर, उमरिया और रीवा जैसे जिलों में कहीं-कहीं भीषण आंधी चली, तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि हुई। राज्य की राजधानी भोपाल में कोलार रोड सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
शुक्रवार के लिए ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रीवा, सतना, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में फिलहाल गर्मी का असर बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, शाम के समय कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं।
आमतौर पर मई का महीना चिलचिलाती गर्मी के साथ शुरू होता है, लेकिन इस बार शुरुआती दिनों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 4 मई तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। इस बीच, विभाग ने बताया है कि 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया 'पश्चिमी विक्षोभ' (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kanpur: साइबर फ्राॅड के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 125 करोड़ रुपये का घोटाला, 8 गिरफ्तार
धोलका-बगोदरा हाईवे पर बेकाबू होकर बिजली पोल से टकराई स्काॅर्पियो, 4 की मौत
झांसी में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, दो सटोरिये गिरफ्तार, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा
आलोक सेंट्रल स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान नरसिंह जयंती, सजीव झांकी ने मोहा मन
बिलासपुर में रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी, 7 दिनों तक रखा डिजिटल अरेस्ट
मूकबधिर बच्चों के लिए निःशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी योजना, 10 मई तक करें आवेदन
आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ पत्रकारों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग तेज
ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे लाइनमैन को लगा करंट, हालत गंभीर
गर्मियों में अब हांसी में बहेगी जलधारा, 27 किमी लंबी पाइपलाइन से मिलेगा भाखड़ा नहर का पानी
Morena Accident: बारातियों को लेकर उज्जैन जा रही बस पलटी, तीन की मौत, कई घायल
बार-बार रंग बदलते हैं, इनको देख गिरगिट भी शरमा जाए...विधानसभा में CM योगी ने सपा पर कसा तंज
पशुशाला में भीषण आग, नौ मवेशियों की जिंदा जलकर मौत
शाहपुरा में 17 से 31 मई तक विशेष आध्यात्मिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, जोरों पर तैयारी
बिना पर्याप्त योग्यता के इलाज का आरोप, गजरौला क्षेत्र के क्लिनिक पर उठे सवाल