लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने रविवार को लुलु मॉल के पीछे स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां से छह थाई युवतियां पकड़ी गईं, जो बिना वर्क वीजा के काम कर रही थीं। पुलिस ने युवतियों के बारे में दूतावास को जानकारी देने के बाद संचालिका के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मोहनलालगंज एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस ने लुलु मॉल के पीछे स्काई इन प्लाजा में चल रहे ब्लू बेरी थाई स्पा सेंटर पर छापा मारा। मौके से छह थाई युवतियां पकड़ी गई हैं। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम न्यूचनरत खानख्वां, श्रीरावन विंगेट, नफवां आडिनफिन, सुपात्र लोहचाई, विजिटर चिमटी और न्यूचनरत त्यागकर्तिक बताया। युवती न्यूचनरत ने बताया कि वह इस जगह की देखभाल करती है।
संचालिका सिमरन सिंह वाराणसी में रहती हैं। कभी-कभी वह लखनऊ आती हैं। स्पा सेंटर में काम करने वाली सभी युवतियां रात में यहीं रुकती हैं। युवतियों ने पुलिस को सेल एंड परचेज वीजा दिखाया है, जबकि उनके पास कोई रोजगार या वर्क वीजा नहीं था। एसीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर विपिन प्रताप सिंह की तहरीर पर संचालिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है और दूतावास को सूचित कर दिया गया है। सभी विदेशी महिलाओं के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई