Lucknow Hit And Run Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिट-एंड-रन केस में पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई लोगों को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था। इस घटना में छह साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल है। यह घटना कानपुर रोड पर बंथरा इलाके में हनुमान मंदिर के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे हुई।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी ड्राइवर की पहचान उन्नाव के बल्लूखेड़ा इलाके के सोहरामऊ के रहने वाले गौरव के तौर पर हुई है। वह 12वीं क्लास का स्टूडेंट है। एक्सीडेंट कानपुर रजिस्ट्रेशन नंबर वाली स्विफ्ट कार से हुआ। शुरुआती जांच से पता चलता है कि एक्सीडेंट तब हुआ जब आरोपी एक फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था। कार में उसकी महिला मित्र भी थी। दोनों नाबालिग हैं। एक्सीडेंट के बाद छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड को कहीं और छोड़कर मौके से भाग गया। दोनों अवध कॉलेज में पढ़ते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक बंथरा इलाके में हनुमान मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कर पहले एक ऑटो-रिक्शा से जा टकराई और फिर सड़क के किनारे चल रहे लोगों को कुचल डाला। इस हादसे में अरमान (12), अवध बिहारी (42), साधना वर्मा (35), मीना देवी (60), और दीक्षांत पटेल (6) गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक बच्चे दीक्षित पटेल की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Bhopal: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
PM की अपील का असरः सीएम मोहन यादव ने किया मेट्रो का सफर, सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश
ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
शाहपुरा में शिक्षकों का फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
झांसी में ऑनलाइन सट्टे का जाल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कौन हैं केरलम के नए CM वीडी सतीशन? छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
PM रोजगार सृजन योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी, ग्रेटर नोएडा से 6 साइबर ठग गिरफ्तार
Prateek Yadav Death: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, नम आंखों से ससुर ने दी मुखाग्नि
‘हाईकमान का फैसला अंतिम, मैं पार्टी का वफादार सिपाही’, CM की रेस से बाहर होने पर बोले केसी वेणुगोपाल
अखिल भारत हिंदू महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का होगा गठन, अजय सिंह ने किया ये आह्वान
Dewas factory blast news: मध्य प्रदेश के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत, 23 की हालत गंभीर