Kota Maternal Death Case: राजस्थान के एक सरकारी अस्पताल से बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद चार महिलाओं की मौत से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन दिया गया था। इस दवा की खेप जांच में नकली पाई गई। जांच में सामने आया है कि मृत महिलाओं को भी यही इंजेक्शन लगाया गया था। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
राजस्थान के ड्रग कंट्रोल विभाग ने इस मामले की जांच में पाया कि डिलीवरी के बाद जो इंजेक्शन दिया गया उसमें प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव को रोकने के लिए जरुरी सक्रिय तत्व ही मौजूद नहीं था। जिस कारण चार महिलाओं की जान चली गई। रिपोर्ट के बाद कंट्रोल विभाग ने पूरे राजस्थान में इस दवा की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अस्पतालों और मेडिकल स्टोर से इस दवा को हटाने का निर्देश दिया है। विभाग कंट्रोलर अजय फाटक के अनुसार अमृतसर स्थित जैक्सन लैबोरेटरीज द्वारा निर्मित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का सैंपल लैब जांच में फेल पाया गया है।
इसके बाद विभाग ने कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल से इस दवा के पूरे स्टॉक को कब्जे में ले लिया। साथ ही इस बात का पता लगाया जा रहा है कि यह दवा किन-किन अस्पतालों और मेडिकल तक पहुंचाई गई है। अस्पताल प्रशासन इस बात से इंकार कर रही है कि महिलाओं की मौत इंजेक्शन के कारण हुई है। उनका कहना है कि इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है, पोर्टमार्टम के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पाएगी। जांच से पहले इस तरह का दावा करना जल्दबाजी होगा।
इस घटना के बाद से राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में दवाईयों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पिछले 10 दिनों के भीतर राज्य में मिलने वाली 11 दवाइयों के सैंपल नकली साबित हुए हैं। इनमें ज्यादातर बुखार, एलर्जी, एंटीबायोटिक, पेट संक्रमण और इमरजेंसी वाली दवाइयां जांच में फेल पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग अब राज्य के अलग-अलग हिस्सों में इन दवाइयों की जांच में जुट गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में सप्लाई होने वाली दवाइयों की जांच होना बेहद जरुरी है, क्योंकि जरा-सी चूक मरीजों की जिंदगीं पर भारी पड़ सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, सीएम ने की घोषणा
2026-06-18
Mumbai Water Crisis: मुंबई में मॉनसून की मार, समंदर किनारे बसी मायानगरी क्यों तरस रही पानी के लिए?
2026-06-17
झांसी में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन
2026-06-17
आर्यन बिल्ली ओबरा ने जीता वोर्टेक्स कप 2026, सुपर किंग को 6 विकेट से हराकर बना चैंपियन
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर हमले की जांच करेगी SIT, दो हिरासत में
2026-06-17
शिवपुरीः सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, बच्ची की मौत, 4 घायल
2026-06-17
झांसी में एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का दौरा, कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-06-17
TMC के लिए बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व मंत्री उदयन गुहा को फूलबागान से पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-17
रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से मरीजों को मिली नई जिंदगी, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
पश्चिम बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन, TMC के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के पांच बैंक अकाउंट फ्रीज
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर फेंका गया पेट्रोल बम, रक्षा राज्यमंत्री ने की गहन जांच की मांग
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17