Ketan Agarwal Murder:  केतन अग्रवाल मर्डर केस में पिता विशाल ने बयां किया अपना दर्द, बोले- शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती, बेटे की हत्या क्यों की?

खबर सार :-

पुणे में हुई केतन अग्रवाल की हत्याकांड में उनके पिता ने बड़ा बयान सामने आया  है। बता दें कि उनके पिता विशाल अग्रवाल जाने-माने उद्योगपति हैं। वहीं केतन रियल स्टेट बिजनेस सक्सेस ग्रुप के डायरेक्टर और सीएमओ थे।
Ketan Agarwal Murder:  केतन अग्रवाल मर्डर केस में पिता विशाल ने बयां किया अपना दर्द, बोले- शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती, बेटे की हत्या क्यों की?

खबर विस्तार : -

Ketan Agarwal Murder: महाराष्ट्र के पुणे में हुए केतन हत्याकांड ने एक बार फिर से लोगों को राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिला दी है। इंदौर के सोनम रघुवंशी द्वारा अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अभी तक लोगों के जहन से उतरा भी नहीं था कि केतन हत्याकांड ने एक बार फिर से लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। इन दोनों मामलों में बस इतना ही फर्क है कि सोनम ने शादी के बाद अपने पति को मारा था और केतन हत्याकांड में सिया ने शादी से पहले अपने होने वाले पति को मार दिया।  केतन के पिता ने अपना दर्द बयां किया है। 

Ketan Agarwal Murder: प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट

पुणे के केतन हत्याकांड के शुरुआती जांच में सामने आया था कि जाने -माने व्यापारी विशाल अग्रवाल के 26 वर्षीय बेटे केतन अग्रवाल की ट्रैकिंग के दौरान मौत हो गई थी, लेकिन घरवालों को यह साजिश लग रही थी। पुलिस जैसे-जैसे इस केस की कड़ी में आगे बढ़ती गई, तो आगे इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसमें पता चला कि केतन की मंगेतर सिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। किले के सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि एक हुडी पहने हुए लड़का दोनों का पीछा कर रहा था। सिया जब पीछे मुड़कर देखती है तो लड़का नीचे बैठ जाता है, यह देख पुलिस का शक और गहरा गया। युवक की पहचान 22 वर्षीय चेतन चौधरी के रुप में हुई है। पुलिस द्वारा कड़ी पुछताछ में उसने बताया कि वह शादी नहीं करना चाहती थी। केतन और सिया की सगाई पहले ही हो चुकी थी और इस साल उनकी शादी भी होने वाली थी। परिवार में इस शादी को लेकर काफी खुशी का माहौल था, उन्होंने जयपुर में एक महल को 17 करोड़ रुपये में बुक किया था। शादी से पहले दोनों प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाने वाले थे। 

Ketan Agarwal Murder: इसके पहले भी सिया ने केतन को मारने की कोशिश की थी

केतन के पिता ने जानकारी दी कि बाली जाने की योजना आखिरी मिनट पर कैंसल हो गई, क्योंकि केतन का पासपोर्ट अचानक कहीं खो गया था, जिस कारण ट्रीप कैंसल करनी पड़ी। इसके बाद 18 जून को केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के ऐतिहासिक लोहगढ़ किलें में घुमने के लिए गए। यहां पहले से ही तैयार सिया अपने प्रेमी के साथ मिलकर केतन के हत्या की साजिश बनाई थी और उन्हें 400 फीट ऊंची पहाड़ी से धक्का दे दिया। शुरुआती जांच में सिया ने पुलिस  को जानकारी दी की फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वो खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद लोग सिया के प्रति संवेदना व्यक्त करने लगे। उसने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया।  

Ketan Agarwal Murder: पिता ने रोते हुए किया अपना दर्द बयां 

पुणे ग्रामीण पुलिस संदीप सिंह गिल ने बताया कि सिया ने इस हत्या को अंजाम देने के बाद हादसे की तरह दिखाने के लिए मनगढ़ंत कहानिया बना रही थी। जांच में पता चला कि उसने इससे पहले 31 मई और 14 को लोहागढ़ किले पर ले गई, जहां उसे मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह नाकाम रही। हालांकि केतन को सिया पर शक नहीं हुआ। केतन के पिता ने कहा, "अगर सिया शादी नहीं करना चाहती थी, तो वह बस मना कर सकती थी। हम तुरंत शादी रद्द कर देते। उसने इतना बड़ा कदम उठाने का फैसला क्यों किया? उसकी सोच कैसी है? सोच इतनी क्रूर है कि किसी के 26 साल के बेटे की जान ले ली। समाज को ऐसी क्रूर सोच पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह सोच आती कहां से है, उनके परिवार से, उनकी परवरिश से?" फिलहाल पुलिम ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें: Thane Bmw Crash: 251 की रफ्तार बनी मौत! BMW डिवाइडर से टकराई, बर्थडे पार्टी से लौट रहे 2 दोस्तों की मौत

अन्य प्रमुख खबरें