Jharkhand Weather: पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। झारखंड समेत तमाम राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। सूरज की तेज किरणों से पूरा राज्य झुलस रहा है। रांची में तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जबकि पलामू, गढ़वा समेत कई जिलों में तापमान 41-42 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में लू (Heat wave) चलने की संभावना जताई है।
हालांकि राहत की बात यह है कि 18 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में गरज, बिजली और 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के मौसम में यह बदलाव 21 मई तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इधर गुरुवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश लोगों को कुछ राहत जरुर दी है। सरायकेला में सबसे अधिक 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं दुमका, गोड्डा, बोकारो, हजारीबाग, रांची, पाकुड़, साहिबगंज, बुंडू, पूर्वी सिंहभूम और तमाड़ में भी हल्क बारिश देखने को मिली।
कई राज्यों में बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं कई जगहों पर भीषण गर्मी (Heat wave) रही। शुक्रवार को पलामू जिले का मेदिनीनगर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम पारा 43.3 डिग्री दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस-पास बना हुआ। जबकि डाल्टनगंज में 42.6, जमशेदपुर में 38.3, बोकारो में 37.1 और चाईबासा में 39.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह