झांसीः झांसी में नवाबाद पुलिस को अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ता गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं। आरोपियों ने अपहृत युवक की रिहाई के बदले 32 हजार रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में नवाबाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार 20 मई को किशन लाल श्रीवास ने थाना नवाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनके पुत्र भरत का अपहरण कर लिया है। अपहरणकर्ताओं द्वारा युवक को छोड़ने के एवज में 32 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नवाबाद पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अपहरण में शामिल आरोपी मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के रहने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भगवंतपुरा से करगुवां जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रोहित पुरोहित, ब्रजेन्द्र दुबे, रितिक अहिरवार तथा रोहिणी सूतकार को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, एक 315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस, एक 12 बोर तमंचा और घटना में प्रयुक्त बलेनो कार बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें पुलिस पर जानलेवा हमला जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अतुल कुमार, उप निरीक्षक मोहित कुमार सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-06
झांसी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, 33 वाहनों पर कार्रवाई, दो खदान संचालकों को नोटिस
2026-06-06
जन-कल्याण और जन-जागरूकता अभियान को लेकर प्रशासन सक्रिय, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
2026-06-06
Pilibhit: आबकारी इंस्पेक्टर पर सेल्समैन से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
2026-06-06
2026-06-06
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमले में एक की मौत, एक गंभीर
2026-06-06
पश्चिम बंगाल में CAA के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा के मामलों की होगी जांच, स्पेशल सेल गठित
2026-06-06
महोबा में एक ही परिवार से 11 दिन में तीन की मौत, बेटे का सदमे ने ले ली माता-पिता की जान
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
दिल्ली: छज्जूपुर में संदिग्ध हालात में पिता-बेटे की मौत, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
2026-06-06
शराब सेवन के मामले में हिमाचल प्रदेश अव्वल, सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
2026-06-06
2026-06-06
2026-06-06
Kota Mahant Murder: कोटा के चंद्रेसल मठ में महंत देवानंद महाराज की चाकू से गोदकर हत्या
2026-06-06