झांसीः झांसी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत मऊरानीपुर पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी बरामद कर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है, जबकि उसके कई साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मेला ग्राउंड स्थित सुलभ शौचालय कॉम्पलेक्स के पास ऑनलाइन सट्टेबाजी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी योगेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम करता है।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि इस नेटवर्क में अभिषेक पटेल, फिरोज मेम्बर, अभिषेक पाठक, पवन मनचन्दा और साजिद अहमद भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस इन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मऊरानीपुर पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। बरामद मोबाइलों की जांच की जा रही है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी, उप निरीक्षक सुभाषचंद्र, उप निरीक्षक रामप्रताप सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ेंः-अपनी ही बेटी के किए छह टुकड़े, धड़ को बॉक्स में भरकर छोड़ आया स्टेशन
अन्य प्रमुख खबरें
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12
2026-06-12
हरियाणा में जिम संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, लाॅरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
इंदौर: शिव शक्ति नगर कॉलोनी के एक बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन झुलसे
2026-06-11
तमिलनाडु में ‘सिंगप्पेन फोर्स’ एक्टिव, स्कूल-काॅलेज और सार्वजनिक स्थानों पर 24 घंटे नजर रखेगी टीम
2026-06-11
Varanasi News: वाराणसी में दुकानदार ने दाम कम नहीं किया तो युवक ने मारी गोली
2026-06-11
Manipur: नागा नागरिकों की हत्या के बाद इंफाल में बढ़ा तनाव, मामले की जांच करेगी NIA
2026-06-11
परमा एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़े भक्त
2026-06-11
6 नागा नागरिकों की हत्या के खिलाफ मणिपुर में आक्रोश, डिप्टी सीएम ने कहा- ऐसी बर्बरता मानवता के खिलाफ
2026-06-11