झांसीः जनपद में जनगणना-2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य का औपचारिक शुभारंभ ऐतिहासिक झांसी का किला से किया गया। पर्यवेक्षक रंजना पतवार तथा प्रगणक अधिकारी सुचित्रा पाठक और सुषमा देवी ने जिलाधिकारी गौरांग राठी की उपस्थिति में मकान संख्या अंकित कर इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया की शुरुआत की। इस दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मकान गणना की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने बताया कि 7 मई से पूरे देश के साथ-साथ झांसी जनपद में भी जनगणना का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रथम चरण में लगभग 48 हजार लोगों ने स्व-गणना माध्यम से स्वयं को जनगणना अभियान से जोड़ा है।
उन्होंने बताया कि करीब 5032 एन्यूमैरेटर, सुपरवाइजर और वरिष्ठ अधिकारी घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि जनपद का कोई भी मकान, प्रतिष्ठान या परिवार गणना से छूटने न पाए। झांसी जनपद को लगभग 4800 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जहां अलग-अलग टीमें जनगणना कार्य में लगी हुई हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इस अभियान की शुरुआत महारानी लक्ष्मीबाई किला से की गई है, जो जनपद की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जब भी जनगणना कर्मचारी उनके घर पहुंचे तो धैर्यपूर्वक सहयोग करें और पूछे गए सभी सवालों के सही उत्तर दें। उन्होंने कहा कि सही और अद्यतन जानकारी देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, क्योंकि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है।
कार्यक्रम के दौरान जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को सम्मानित भी किया गया। तहसील टहरौली की प्रगणक श्रीमती मंशा राम एवं पर्यवेक्षक रंजीत सिंह यादव, श्रीमती अंजू देवी एवं पर्यवेक्षक रंजीत सिंह यादव तथा बबीना कैंट बोर्ड की प्रगणक श्रीमती स्वाति यादव एवं पर्यवेक्षक नवीन कुमार को शत-प्रतिशत स्व-गणना पूर्ण कराने पर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नगर आयुक्त अकांक्षा राणा, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, अपर जिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, तहसीलदार विवेक कुमार, डीसीओ पूजा पाल, ट्रेनर सौरभ श्रीवास्तव और एएसआई अभिषेक कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः-नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
अन्य प्रमुख खबरें
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई
प्रयागराज नैनी ब्रिज पर दो कारों में जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत