Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर ज़िले में सोमवार सुबह एक दुखद सड़क हादसा हो गया। जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब राम नगर से ऊधमपुर जा रही एक यात्री बस कनोट गांव के पास एक गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों से खचाखच भरी थी।
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा राम नगर-ऊधमपुर हाईवे पर स्थित कनोट गांव के पास उस समय हुआ जब यात्रियों से खचाखच भरी बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क से फिसलकर पहाड़ी की गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार का माहौल बन गया। स्थानीय लोग और प्रशासन तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। यह हादसा सुबह 10 बजे के करीब ही हुआ। हादसे के बाद से बचाव अभियान जारी है। कई लोगों को इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस दर्दनाक हादसे पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरी संवेदनाएं वक्त की है। मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उधमपुर में हुई दुखद सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। "शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करें।"
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रामनगर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस के साथ हुई दुखद सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि दुख की इस घड़ी में, सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है, और उन्हें हर संभव आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने, जम्मू और कश्मीर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई। राजौरी जिले के कल्लर इलाके में हुई एक दुर्घटना में, पूंछ डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तबस्सुम नाज़ की मृत्यु हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, गांदरबल जिले के रेल गुंड में हुई एक अन्य दुर्घटना में, लद्दाख के कारगिल जिले के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में महाराष्ट्र के दो पर्यटक और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के दो नागरिक शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Jhansi: पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड संपन्न, अधिकारियों ने किया उत्साहवर्धन
झांसी में IPL सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, तीन सटोरिये गिरफ्तार, लाखों रुपये फ्रीज
Bokaro: मायके जाने की जिद पर पत्नी को मार डाला, शव के पास सोता रहा पति
सरसैना में श्रीराम कथा और महायज्ञ से सांस्कृतिक एकता का संदेश, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Ballia: ससुराल आए व्यक्ति ने पत्नी व सास को चाकू घोपकर मार डाला, ससुर जख्मी
‘तृणमूल शासन में बढ़ा माफियाराज’, हुगली में ममता सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी
चरथावल में चौकीदार की बेरहमी से हत्या, CCTV बंद मिलने से बढ़ा रहस्य
28 अप्रैल से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की होगी शुरुआत, यात्रियों को बड़ी राहत
3600 किमी की नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर लौटे जगदीश शर्मा, शहर में हुआ भव्य स्वागत
झांसी में 12 लाख की अवैध शराब पर चला रोड रोलर, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टक्कर में डॉग प्रेमी अजय राठौर की मौत, दो घायल
इंजीनियर बनना चाहती हैं सोनाली गुप्ता, 89% अंकों के साथ जिला मेरिट में बनाई जगह
माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, प्रियांशी यादव और आर्य पांडे बने टॉपर
देवा इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, यूपी बोर्ड परीक्षा में कई छात्रों ने जिला मेरिट में बनाई जगह