India-Pak Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने राज्य के सभी पुलिस कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। पंजाब पुलिस के प्रशासनिक विंग के आईजी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चंडीगढ़ (यूटी) के स्वास्थ्य निदेशक ने इस आशय का आदेश जारी किया है।
पुलिस विभाग के प्रशासनिक विंग के आईजी के इस पत्र में कहा गया है कि प्रबंधकीय कारणों से पंजाब के सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर अगले आदेश तक पूरी तरह से रोक लगाई जाती है। केवल विशेष परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारी की मंजूरी से अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां मंजूर की जाएंगी।इसी तरह सरकार के निर्देश पर चंडीगढ़ में भी सभी मेडिकल अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उन्हें सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चंडीगढ़ (यूटी) के स्वास्थ्य निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस आदेश में लिखा है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर और शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात सभी चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती हैं। उन्हें 24 घंटे, किसी भी समय ड्यूटी के लिए तैयार रहना होगा। किसी भी समय और स्थान पर ड्यूटी के लिए बुलाए जाने पर तुरंत रिपोर्ट करें। फोन कॉल का तुरंत जवाब देना जरूरी है, अन्यथा सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई