हैदराबाद: हैदराबाद के शमशाबाद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां आउटर रिंग रोड पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि कार में सवार छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इनमें दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मूल रूप से राजन्ना सिरसिला जिले के रहने बाेल्ली शिवकुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यादगिरी गुट्टा की तीर्थयात्रा से अपनी कार में लौट रहे थे। ORR के एग्जिट गेट नंबर 16 के पास उनकी वैगनआर कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। कार इतनी तेज रफ्तार से चल रही थी कि वह ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह से फंस गई। बताया जा रहा है कि कार की तेज रफ्तार के कारण ही यह हादसा हुआ।
पुलिस राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची और एक क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। गाड़ी से शवों को बाहर निकालने में पुलिस दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार में सात लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाेल्ली शिवकुमार (37), उनकी पत्नी बाेल्ली लास्या, बाेल्ली ऋषिता, कोडम श्रीनिवास और दो बच्चे जिनकी पहचान कृष्ण चंद्र और कोडम माधव के रूप में हुई है। शिवकुमार मूल रूप से राजन्ना सिरसिला जिले के थे लेकिन वर्तमान में हैदराबाद के सनतनगर में रहते थे। शिवकुमार ही कार चला रहे थे। श्रीनिवास की पत्नी श्वेता इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत में करोड़ों के सरकारी गबन का खुलासा, 7 महिलाएं गिरफ्तार
सिलिकोसिस मरीजों से मिले अशोक गहलोत, सहायता में देरी पर उठाए सवाल
भक्ति में डूबा विजयपुर: श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन उमड़ा जनसैलाब
35 वर्षों की सेवा के बाद अध्यापिका ललिता शर्मा को भावभीनी विदाई
जन्मदिन का जश्न बना मातम: अजमेर के बिजनेसमैन की सड़क हादसे में मौत, 12 से अधिक घायल
ओबरा बीटीपीएस में श्रमिक सुविधा केंद्र का उद्घाटन, मजदूर दिवस पर कर्मचारियों को मिला नया तोहफा
MP: बरगी डैम हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा
झांसी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, जिलाधिकारी गौरांग राठी ने दिए सख्त निर्देश
शादी से लौटते समय सड़क हादसे में ढोलक मास्टर की मौत, खुशियां पल भर में मातम में बदलीं
झांसी में अवैध खनन पर सख्त रुख: जिलाधिकारी गौरांग राठी की चेतावनी, 1.47 करोड़ का जुर्माना
झांसी में डीएम गौरांग राठी की अभिनव पहल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शिकायत का मौके पर निस्तारण
रेल प्रशासन ने की कई निरस्त ट्रेनों की बहाली की घोषणा, यात्रियों को राहत
Ganga Expressway: सीएम योगी का बड़ा तोहफा, 15 दिनों तक गंगा एक्सप्रेस वे पर नहीं लगेगा टोल