लखनऊ, शहर में जहां भी जलकल का पानी पहुंच रहा है, वहां अब गंदा पानी कभी नहीं पहुंचेगा। अक्सर ऐसी तमाम शिकायतें नगर निगम पहुंचती रहती हैं। जलकल अधिकारियों की बैठक में यह तय किया गया है कि नल से मिलने वाला जल साफ होना चाहिए। लखनऊ की महापौर ने भी ऐसे निर्देश दिए थे। जलकल ने पेयजल की समस्याओं के निस्तारण के लिए बीते दिन बैठक बुलाई थी। नगर निगम के जलकल विभाग ने शहर की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
जीएम जलकल कुलदीप सिंह ने ऐशबाग स्थित जलकल के मुख्यालय में सभी अभियंताओं के साथ एक बैठक की। इसमें गंदे पानी और पेयजल की समस्याओं के निस्तारण पर चर्चा की गई। जीएम जलकल ने सभी अभियंताओं को कड़े निर्देश दिए और कहा कि गंदा पानी और सप्लाई की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले अभियंताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जीएम जलकल ने कहा कि जनप्रतिनिधि, अखबारों, न्यूज चैनल, सोशल मीडिया, समाजसेवी या आम पब्लिक की शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी के भी खिलाफ अगर अब शिकायत प्राप्त होगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जीएम जलकल ने अभियंताओं को चेतावनी दी कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें और गंदे पानी और पेयजल की स्पलाई की समस्याओं का निस्तारण करें। बता दें कि इससे पहले भी पेयजल को लेकर तमाम तरह की दिक्कतों का जिक्र निगम के सदन में उठाया गया था। पार्षद ने खुद जलकल का पानी सदन में पीया था। इसे गंदा और प्रदूषित कह कर खूब हंगामा किया गया था। अब ऐसी तमाम दिक्कतों को दूर करने के लिए जलकर के जीएम सक्रिय हुए हैं। जीएम के खिलाफ भी कठौता झील के बाहर गंदगी होने पर पार्षदों ने नाराजगी जताई थी।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई