Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्याकांड के बाद आरोपी के खिलाफ एनकाउंटर की मांग तेज हो गई है । हिंदू संगठन द्वारा लगातार एनकाउंटर और बुलडोजर की मांग की जा रही है। जानकारी के अनुसार बजरंग दल के लोगों ने पुलिस को एक घंटे का समय दिया है। उनका कहना है कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सूर्या की मां ने भी असद के एनकाउंटर की मांग की है। परिवार वालों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक हत्यारे का एनकाउंटर नहीं किया जाएगा, तब तक सूर्या का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 28 मई की शाम को 17 वर्षीय सूर्या चौहान को उसके कुछ दोस्तों ने पार्टी देने के बहाने घर बुलाकर चाकु से गोद डाला, जिसके बाद सूर्या गंभीर रुप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मामले को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में दो लोग नाबालिग हैं, जबकि मुख्य आरोपी असद और उसका परिवार अभी भी फरार चल रहा है।
मृतक की मां का कहना है कि असद बकरीद के दिन सूर्या को अपने घर ले गया, जहां उसने असद से पूछा कि क्या उसने कभी बकरे को हलाल होते देखा है। सूर्या के न कहने पर असद ने उस पर चाकू से वार कर दिया। सूर्या के भाई ने बताया कि असद ने उससे बकरा हलाल होते हुए देखने के लिए अंदर जाने को कहा, लेकिन जब उसने जाने से मना कर दिया तो, असद उसे गालियां देने लगा। सूर्या ने जब इसका विरोध किया तो असद ने उसके पेट में चाकू से कई बार वार कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद सूर्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बकरीद के दिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के करीब असद और सूर्या के बीच किसी बात को लेकर बहस चल रही थी। बहस के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि सूर्या को चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
अन्य प्रमुख खबरें
मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, सीएम ने की घोषणा
2026-06-18
Mumbai Water Crisis: मुंबई में मॉनसून की मार, समंदर किनारे बसी मायानगरी क्यों तरस रही पानी के लिए?
2026-06-17
झांसी में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन
2026-06-17
आर्यन बिल्ली ओबरा ने जीता वोर्टेक्स कप 2026, सुपर किंग को 6 विकेट से हराकर बना चैंपियन
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर हमले की जांच करेगी SIT, दो हिरासत में
2026-06-17
शिवपुरीः सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, बच्ची की मौत, 4 घायल
2026-06-17
झांसी में एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का दौरा, कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-06-17
TMC के लिए बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व मंत्री उदयन गुहा को फूलबागान से पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-17
रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से मरीजों को मिली नई जिंदगी, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
पश्चिम बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन, TMC के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के पांच बैंक अकाउंट फ्रीज
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर फेंका गया पेट्रोल बम, रक्षा राज्यमंत्री ने की गहन जांच की मांग
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17