Lucknow father killed daughter: लखनऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर एक युवती का शव मिलने के बाद वहां अफरा-तफरी की स्थित बन गई। छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस जब स्टेशन पर रुकी तो स्लीपर कोच में एक बॉक्स पड़ा मिला लोगों ने आस-पास पूछकर इसके मालिक के बारे मे पता लगाने की कोशिश की, लेकिन काफी समय बाद भी जब किसी से प्रतिक्रिया नही मिलीं तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल के लिए जब बैग खोला तो देखने वालों की आंखे खुली रह गई।
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मिले लावारिस बॉक्स से एक युवती की लाश मिली। लाश के कई टुकड़े किए गए थे। बॉक्स के अंदर किशोरी का धड़ पड़ा था, जबकि उसके हाथ और पैर काटकर अलग-अलग रखे गए थे। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी के मदद ली, जिसमें पाया गया कि लड़की की इस तरह निर्मम हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पिता था। जीआरपीएफ के मुताबिक युवती कुशीनगर जिले के सेवरही की रहने वाली थी। उसकी उम्र मात्र 16 साल थी। आरोपी पिता का नाम बिग्गन अंसारी है। उसे अपनी बेटी पर शक था कि वह किसी हिंदू लड़के से बात करती थी। कई बार उसने अपनी बेटी को समझाया, डराया, धमकाया लेकिन उसकी बेटी ने एक बात नहीं मानी। इसके पहले भी उसकी बड़ी बेटी एक हिंदू युवक से शादी कर चुकी थी।
बिग्गन अंसारी के कई बार मना करने पर भी जब वह नहीं मानी तो उसके मन में लोक लाज के कारण बदनामी का डर सताने लगा। उसने अपनी बेटी की हत्या के लिए पूरा प्लान बनाया लिया। पहले उसने अपने पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदारों के घर भेज दिया। इसके बाद उसने अपनी बहन व बहनोई को घर में बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया। तीनों ने मिलकर हत्या कर शव को छुपाने के लिए उसके छह टुकड़े करने के बाद सिर गांव के तालाब में फेंक दिया। इसके बाद हाथ व पैर काटकर अलग-अलग पॉलिथीन में पैक कर धड़ को बॉक्स में रख दिया। उसने बताया कि बॉक्स छोटा होने के कारण शरीर के अलग-अलग टुकड़े किए गए।
इसके बाद तीनों आरोपी शव को बॉक्स में भरकर ई-रिक्शा से तमकुही रोड स्टेशन पहुंचें और बॉक्स को छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-1 में रख दिया। आरोपी इस फिराक में थे कि ट्रेन के लखनऊ पहुंचते ही भीड़ में गायब हो जाएगा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगेगी, लेकिन ट्रेन में लावारिश बॉक्स देखकर लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सीसीटीवी खंगालने पर तीनों आरोपी बॉक्स को रखते नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर-दबोचा।
अन्य प्रमुख खबरें
नैनीताल में खाई में गिरी कार, लखनऊ के एक परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 की मौत
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और गंगाधर राव के विवाह समारोह का भव्य आयोजन, इतिहास हुआ जीवंत
UP: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 9 IPS अधिकारियों का तबादला, आलोक सिंह बने PAC के नए डीजी
कलेक्ट्रेट सभागार में सर्राफा कारोबारियों की बैठक, डीएम-एसपी ने समस्याओं पर किया मंथन
स्वच्छ भारत अभियान के दावों की खुली पोल, टैक्सी स्टैंड पर गंदगी का अंबार
अपहरण के चार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत मांगने का आरोप, दिव्यांग युवक ने सचिव-प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप
UP: विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लागू होगा ड्रेस कोड, उच्च शिक्षा मंत्री बोले- बढ़ेगी समानता
आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते सटोरिया गिरफ्तार, कई साथी फरार
वेतन न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन, झाड़ू लगाकर जताया विरोध
RG Kar Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने SIT गठित करने का दिया आदेश, सबूतों की दोबारा होगी जांच
गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग तेज, इकबाल अंसारी ने कहा- ‘गौ सम्मान देश की संस्कृति का हिस्सा’