अयोध्या। रीडगंज स्थित सीतापुर आई हॉस्पिटल का जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में प्रस्तावित 300 बेड के हॉस्टल निर्माण की योजना की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना पारित हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। हॉस्टल के निर्माण से दूर-दराज से आने वाले मरीजों और मेडिकल स्टाफ को बड़ी राहत मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, इलाज की गुणवत्ता और मरीजों को समय से सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें और इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन ने जिलाधिकारी को अस्पताल की उपलब्धियों और वर्तमान सुविधाओं से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह