डिबाई: वार्ष्णेय समाज के वंशज अक्रूर जी महाराज की 15वीं भव्य शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन श्री शिव शक्ति कैलाश ज्ञान मंदिर, डिबाई में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री वार्ष्णेय युवा सभा के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सम्मान समारोह से हुई, जिसमें अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर किया गया। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ सत्यप्रकाश वार्ष्णेय पंसारी और अशोक वार्ष्णेय ने फीता काटकर तथा अक्रूर जी महाराज की आरती उतारकर किया। कार्यक्रम में सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन शिवकुमार वार्ष्णेय और भाजपा डिबाई मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद वार्ष्णेय, वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, विनोद वार्ष्णेय और आवेश वार्ष्णेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्री वार्ष्णेय युवा सभा के अध्यक्ष विनीत वार्ष्णेय, महामंत्री आकाश वार्ष्णेय, बिट्टू वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता और उपाध्यक्ष आशीष वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शाम 6 बजे प्रारंभ हुई शोभायात्रा में भगवान काली जी और भोलेनाथ का आकर्षक रोड शो भी शामिल रहा, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
शोभायात्रा में अलीगढ़ का प्रसिद्ध मां दुर्गा बैंड धार्मिक धुनों से माहौल को भक्तिमय बना रहा था। पूरे नगर में यात्रा आकर्षण का केंद्र बनी रही। जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं और व्यापारियों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
इस दौरान ब्राह्मण उत्थान सेवा समिति, अग्रवाल समाज सेवा समिति और नगर चेयरमैन अरुण कुमार सिंघल द्वारा नंद वाटिका मैरिज होम पर स्वागत किया गया। वहीं समाजसेवी अनिल गोस्वामी उर्फ बिट्टू जोगी ने अपनी टीम के साथ महादेव चौराहा स्थित कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स पर तथा राजा हार्डवेयर और बंटी सर्राफ ने घंटाघर क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में विकास वार्ष्णेय, रूपकिशोर वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय, महेश चंद्र गुप्ता (एनाउंसर), उमेश पापा, अनिल टीआर, गौरव वार्ष्णेय, सीटू भंडारी, अंशुल बजाज, अनुज वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय और रचित वार्ष्णेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने पुलिस बल के साथ पूरी व्यवस्था संभाली और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इस भव्य आयोजन ने पूरे नगर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
महिला ने बच्चों संग मिलकर पति-सास सौतन समेत चार लोगों को उतारा मौत के घाट
2026-05-28
Weather Alert: 31 मई तक तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, एडवाइजरी जारी
2026-05-28
गुजरात में इबोला संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव, सरकार ने कहा- अफवाहों से बचें
2026-05-28
Twisha Sharma death case: गिरिबाला सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, 3 घंटे से सीबीआई कर रही पूछताछ
2026-05-28
Ratnagiri Accident: मुंबई-गोवा हाईवे पर पलटा केमिकल से भरा टैंकर, चालक की मौत
2026-05-28
पीएम मोदी से मिले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, विकास कार्यों व परियोजनाओं पर चर्चा
2026-05-28
पलामू टाइगर रिजर्व और नेतरहाट में होटल-रिसाॅर्ट निर्माण पर एनजीटी सख्त, जारी की नोटिस
2026-05-28
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने 4 दिन तक आंधी-बारिश की जताई संभावना
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
Twisha Sharma Death Case: हाईकोर्ट ने खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत, सीबीआई ले सकती है रिमांड
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-27
2026-05-27
भक्ति और आस्था के रंग में डूबा जीवागंज, ठाकुर जी के दर्शन को उमड़ रहे भक्त
2026-05-27