लखनऊ, शहरवासियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सभी विभाग संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहे। नगर निगम लखनऊ द्वारा शहरवासियों की समस्याओं के समाधान को लेकर हर महीने आयोजित किए जाने वाले संपूर्ण समाधान दिवस आज 06 जून को मुख्यालय में आयोजित किया गया। यह समाधान दिवस हर महीने के पहले शुक्रवार को सुनिश्चित किया गया है। हमेशा की तरह ही इस बार भी त्रिलोकनाथ सभागार, नगर निगम मुख्यालय, लालबाग में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के अलावा तमाम विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सर्वेक्षण के बाद कई भवन स्वामियों द्वारा कर निर्धारण को लेकर आपत्तियां जताई गई थीं। ऐसे मामलों के समाधान के लिए इस संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लें। साथ ही जलकल, सफाई, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, और अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। नगर निगम की अपील थी कि संपूर्ण समाधान दिवस में समय से पहुंचें और दस्तावेज साथ लाएं। नगर निगम लखनऊ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 06 जून को समय से पहुंचें और अपनी समस्या से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं, ताकि मौके पर ही उनकी शिकायत का समाधान किया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई