Delhi-NCR Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में होली के बाद से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था, होली पर हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम सुहाना रहा। जबकि पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं के चलते दिल्ली में गर्मी ज्यादा देखने को नहीं मिली। हालांकि, अब दिल्ली में गर्मी अपना रंग दिखाने वाली है।
इस सप्ताह के अंत से पारा बढ़ना शुरू हो जाएगा और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते गर्मी को लेकर चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक मार्च के आखिर तक दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि कल यानी 21 मार्च से तापमान बढ़ने लगेगा और 25 मार्च से 27 मार्च के बीच तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे अप्रैल-मई जैसी गर्मी का अहसास होगा। आसमान साफ रहने से गर्मी का एहसास ज्यादा होगा।
गुरुवार यानी आज की बात करें तो आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। साथ ही, दिन में 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है। हवा में 73 फीसदी नमी है। आज दिल्ली में AQI 174 है। संवेदनशील लोगों को इस वायु गुणवत्ता से परेशानी हो सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह