Delhi Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले के पास हुए हालिया कार बम विस्फोट की एजेंसियां अभी जांच कर रही हैं। इस बीच, मंगलवार को दिल्ली के दो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्कूलों और सकेत समेत तीन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्कूलों को तुरंत खाली करा दिया गया। बम से उड़ाने की धमकी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से ईमेल के ज़रिए दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई और जांच शुरू की। हालांकि जांच में कोर्ट परिसर या स्कूल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह एक ईमेल मिला जिसमें दो स्कूलों और तीन कोर्ट परिसर में विस्फोटक रखे होने की सूचना दी गई थी। ईमेल में द्वारका स्थित एक CRPF स्कूल और प्रशांत विहार स्थित एक अन्य स्कूल (जिसके पास पिछले साल एक विस्फोट हुआ था) को धमकी मिली थी। इसके अलावा, साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और रोहिणी कोर्ट को भी धमकियां मिलीं। इसके बाद सुरक्षा टीमों को इन जिला अदालतों और स्कूल परिसरों का निरीक्षण करने के लिए भेजा गया। हालांकि, सुरक्षा जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
साकेत बार एसोसिएशन के सचिव अनिल बसोया ने कहा कि सुरक्षा कारणों से अगले दो घंटों के लिए अदालती कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। वहीं जांच के बाद दोपहर के भोजन के बाद कार्यवाही फिर से शुरु हुई। सूचना मिलने पर, पुलिस अधिकारी, अग्निशमन विभाग की टीमों और बम निरोधक दस्तों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रों और अधिकारियों को बाहर निकाला। सभी जगहों पर जांच की गई लेकिन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। जिसके बाद धमकी भरे ईमेल को फर्जी घोषित कर दिया गया है। वहीं स्थिति को देखते हुए, राष्ट्रीय राजधानी की सभी जिला अदालतों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
धमकियों का यह सिलसिला पिछले ईमेल के कई दिनों बाद आया है, लेकिन शहर भर के कई स्कूलों को ऐसे संदेश मिलने के बाद, पुलिस ने जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। ये धमकियां दिल्ली बम विस्फोटों के कुछ ही दिनों बाद आई हैं, जिसमें एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें 14 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल