गोसाईंगंजः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गोसाईं गंज विधान सभा क्षेत्र में संविधान बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इस कार्यक्रम का संयोजन कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ईश्वर चंद जायसवाल ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष चेतनारायण ने कहा केंद्र और प्रदेश में बैठी भाजपा सरकारें संविधान को खिलौना बनाकर खेल रही हैं। यह दोनों सरकारें अपने चहते पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही हैं । भाजपा सरकार संविधान को अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल कर देश को धोखा दे रही है।
संविधान के साथ खिलवाड़ सहन नहीं करेगी पार्टीः आरपी सिंह
इस कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा संविधान के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी। पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह सिंह ने भाजपा सरकार को संविधान के गलत इस्तेमाल करने पर आगाह किया। वहीं, कार्यक्रम का संयोजन कर रहे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ईश्वर चंद जैसवाल ने कहा कि संविधान की रक्षा करना कांग्रेस पार्टी की नैतिक जिम्मेदारी है और कांग्रेस जन अपनी नैतिक जिम्मेदारी से विमुख नहीं हो सकते हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है। भारतीय जनता पार्टी से संविधान को खतरा है, इसे बचाना बहुत जरुरी है, बिना संविधान के लोकतंत्र की कल्पना बेमानी है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, सिया राम वर्मा, कर्मराज यादव, अशोक कुमार सिंह, अनिल तिवारी, मो. इकबाल, मो. राइन, शकील अहमद, राज प्रताप सिंह, प्रदीप वर्मा, दयाशंकर तिवारी, आशीष गुप्ता, अनंत राम, रमशंकर तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल