चंदौलीः उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक चंदौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्रों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज–5.0) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
यह अभियान मुख्य रूप से कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है, जिसके माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मिशन शक्ति अभियान (फेज–5.0) के अंतर्गत किए गए प्रमुख प्रयास इस प्रकार हैं—
जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, कस्बों एवं भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, पुलिस सहायता सेवाओं (डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, सोशल मीडिया/व्हाट्सएप आदि) तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई।
ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गोष्ठियों का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं, से सीधा संवाद स्थापित कर पुलिस–जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया गया।
विभिन्न सहायता सेवाओं जैसे वूमेन पावर लाइन–1090, पुलिस आपातकालीन सेवा–112, महिला हेल्पलाइन–181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन–1076, चाइल्ड लाइन–1098, एम्बुलेंस सेवा–108, स्वास्थ्य सेवा–102, साइबर क्राइम हेल्पलाइन–1930 आदि के संबंध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सुनिश्चित करना चंदौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। “मिशन शक्ति” फेज–5.0 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जनपद में ऐसा सुरक्षित वातावरण तैयार करना हमारा निरंतर प्रयास है, जहाँ प्रत्येक महिला एवं बालिका स्वयं को निर्भीक एवं सुरक्षित महसूस कर सके। सभी थानों एवं एंटी रोमियो टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे जनता से जुड़कर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही थाना स्थानीय पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के कार्य, उद्देश्य एवं वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के संबंध में भी आमजन को विस्तृत जानकारी दी गई।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा