रामपुरः जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने को लेकर प्रशासन काफी गंभीर है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों के साथ बैठकर कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने की समयसीमा भी निर्धारित कर दी है।
मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल ने शुक्रवार को ई-ऑफिस प्रणाली पर कार्य करने के लिए विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथि से संबंधित सूची भी जारी कर दी गई है। सीडीओ ने निर्देशित किया है कि अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित तिथि में प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त कर लें और यह सुनिश्चित करें कि 25 जून, 2025 तक प्रत्येक दशा में ई-ऑफिस पर कार्य प्रारंभ हो जाना चाहिए। यह भी कहा कि 25 जून तक जिन अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ई-ऑफिस व्यवस्था को नहीं अपनाया जाएगा, उनका चिन्हीकरण करते हुए जून माह का वेतन देने पर रोक लगा दी जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह