रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार की दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट हुई। उन्होंने फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। साथ ही दोनों के बीच रामपुर के राजनीतिक हालातों और संगठन की मजबूती को लेकर बातचीत हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले सुझाव और संगठन कौशल के गुण रामपुर में भाजपा की सियासी जमीन को और मजबूती प्रदान करेंगे। आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत होगी।
गुरूवार को देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हुई यह पहली मुलाकात करीब 10 मिनट तक चली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपुर के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं।
यहां तक कि यह भी उन्हें पता होता है कि संगठन में कौन कब क्या कर रहा है। यह रामपुर के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी कुछ दिनों में होने वाले संगठन विस्तार के संबंध में कुछ निर्देश दिए हैं। उनका अक्षरशः पालन किया जाएगा। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुझाव और संगठन के संबंध में मिले निर्देशों की बदौलत आगामी पंचायत चुनावों में भाजपा परचम लहराएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह