Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी जिलो में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। जिनका इलाज अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद टेंपो से लौट रहे थे। इसी दौरान टेंपो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। चारों मृतक एक ही परिवार के हैं। मृतकों की पहचान लड़की के चाचा दीपक साह (30), लड़की के भाई यश राज (17), रितेश (15) और नितेश (10) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दीपक साह, यश राज केसरिया थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर और रितेश व नितेश कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव के रहने वाले थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मोतिहारी शहर के अवधेश चौक स्थित एक निजी होटल में आसननारायण साह की बेटी की शादी थी। शादी के बाद दुल्हन की विदाई के समय परिवार के लोग टेंपो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर मेवात लाइन होटल के पास खड़े ट्रक से टेंपो की टक्कर हो गई। बताया गया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। ग्रामीणों ने बताया कि मोतिहारी के अवधेश चौक स्थित एक निजी होटल में आसननारायण साह की बेटी की शादी थी। शादी के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है। इनकी पहचान मोहम्मदपुर निवासी अमन कुमार, सुजल, रामजीवन कुमार, शनि कुमार के रूप में हुई है। डुमरिया घाट थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह