RK Singh News: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Results 2025) में एनडीए प्रचंड जीत हासिल की। इस चुनाव भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बिहार चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भाजपा का एक्शन शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत तीन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया। भाजपा ने आरके सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने कटिहार की मेयर उषा अग्रवाल और विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के खिलाफ भी कार्रवाई की है।
भाजपा ने एक आधिकारिक आदेश में कहा, "आपकी गतिविधियां पार्टी के विरुद्ध हैं। यह अनुशासन के दायरे में आता है। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। इससे पार्टी को नुकसान हुआ है। अंततः, निर्देशानुसार, आपको पार्टी से निलंबित किया जा रहा है और यह बताने के लिए कहा जा रहा है कि आपको पार्टी से क्यों न निष्कासित किया जाए। अतः आप इस पत्र की प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।" बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बागी नेताओं के खिलाफ भाजपा की यह पहली कार्रवाई है।
गौरतलब है कि आरके सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बागी तेवर दिखाए थे। उन्होंने कई मौकों पर भाजपा नेताओं के खिलाफ खड़े होकर कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आरके सिंह ने जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर द्वारा एनडीए के ताकतवर नेताओं पर लगाए गए आरोपों का भी खुलकर समर्थन किया था। सितंबर में एक रैली के दौरान, आरके सिंह ने एक बयान में कहा था, "मैं बिहार का गृह सचिव भी रह चुका हूँ। मेरे पास सबका हिसाब है। अगर कोई गलत व्यवहार करेगा, तो मैं उसका पर्दाफाश करूंगा। बिहार की जनता भ्रष्ट लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगी। भ्रष्ट और चरित्रहीन नेता धरती पर बोझ हैं।" पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भी बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मुखर रहे हैं। उन्होंने खासतौर पर बिहार में शराबबंदी खत्म करने की वकालत की है।
एनडीए- 202
महागठबंधन 35
अन्य
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह