भीलवाड़ा: भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-148 डी (भीलवाड़ा-टोंक मार्ग) पर रविवार को ऐसा दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। धोड़-नाथून गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद चारों युवक करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे और दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक गूंज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने वाले लोगों ने जो दृश्य देखा, वह बेहद भयावह था। सड़क पर चारों तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था और दो युवकों के चेहरे बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे। कुछ ही पलों में वहां ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही जहाजपुर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जहाजपुर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान टिकड़ गांव निवासी जितेंद्र (35) पुत्र अशोक मेघवंशी, इटुंडा निवासी नरेंद्र (36) पुत्र हरजीराम मेघवंशी और जोझर गांव निवासी विशाल (19) पुत्र हनुमान सिंह राजपूत के रूप में हुई है। वहीं, जोझर निवासी राहुल (18) पुत्र सरदार सिंह गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, विशाल और राहुल दोनों घनिष्ठ मित्र थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। रविवार को दोनों राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा देने जोझर गांव से जहाजपुर आ रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। वहीं दूसरी बाइक पर सवार जितेंद्र और नरेंद्र भी आपस में दोस्त थे और किसी निजी कार्य से निकले थे।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों बाइकें अत्यधिक तेज रफ्तार में थीं। अनियंत्रित होने के कारण आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में लाकर परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव सुपुर्द किए।
अन्य प्रमुख खबरें
ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
शाहपुरा में शिक्षकों का फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
झांसी में ऑनलाइन सट्टे का जाल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कौन हैं केरलम के नए CM वीडी सतीशन? छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
PM रोजगार सृजन योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी, ग्रेटर नोएडा से 6 साइबर ठग गिरफ्तार
Prateek Yadav Death: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, नम आंखों से ससुर ने दी मुखाग्नि
‘हाईकमान का फैसला अंतिम, मैं पार्टी का वफादार सिपाही’, CM की रेस से बाहर होने पर बोले केसी वेणुगोपाल
अखिल भारत हिंदू महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का होगा गठन, अजय सिंह ने किया ये आह्वान
Dewas factory blast news: मध्य प्रदेश के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत, 23 की हालत गंभीर
Bihar: भूमि विवाद में बेटों ने की मां की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क घेरा, पुलिस से झड़प
अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी, योजना से बदलेगी कनेक्टिविटी