भरतपुरः हलैना क्षेत्र के गांव सरसैना में आयोजित श्रीराम कथा और श्रीराम महायज्ञ इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। पंडित धर्मशाला में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 21 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस आयोजन का संचालन भूरालाल शर्मा और भाजपा ग्रामीण मंडल वैर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोकनाथ शर्मा (सरपंच) के सानिध्य में किया जा रहा है। श्रीराम कथा का वाचन चित्रकूट धाम के श्री विभूषण हनुमत द्वार के पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानंदाचार्य धीरेन्द्राचार्य महाराज द्वारा किया जा रहा है। कथा के दौरान वे भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, नैतिकता और आदर्श जीवन का संदेश दे रहे हैं।
कथा वाचक महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि श्रीराम कथा भारतीय सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है और इससे रामभक्ति तथा आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति राम कथा को सुनता और उसका गुणगान करता है, वह ईश्वर का परम भक्त बनता है। राम कथा का प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों स्तरों पर सकारात्मक परिवर्तन लाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए हमें कथा श्रवण के साथ-साथ संतों और देश की सेवा भी करनी चाहिए। कथा के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा का आनंद ले रहे हैं।
आयोजन समिति के सदस्य त्रिलोकनाथ शर्मा और उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलेगा और इसमें विभिन्न धार्मिक आयोजन शामिल किए गए हैं। 27 अप्रैल को श्री खाटूश्याम बाबा का जागरण, 28 अप्रैल को श्री हनुमान कथा, 29 अप्रैल को भरत कथा एवं श्रीराम का राज्याभिषेक तथा 30 अप्रैल को श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया, जिनमें भाजपा अलवर के जिला उपाध्यक्ष हरिओम कटारा, पूर्व जिला परिषद सदस्य इन्दल सिंह जाट, किसान नेता प्रेम सिंह बांसी, विष्णु मित्तल, देवो सिंह झामरी, पूर्व सरपंच श्रीकांत शर्मा और मास्टर बलराम फौजदार शामिल रहे। सभी अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर छोटेलाल शर्मा, बौहरे भूरालाल बाबूजी, शीला देवी, रामनिवास शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों ने अतिथियों और कथा वाचक का स्वागत किया। पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
सरसैना में चल रहा यह धार्मिक आयोजन न केवल आस्था का केंद्र बना है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी सशक्त संदेश दे रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
बैजूनगर पंचायत में फर्जीवाड़े के आरोप, स्ट्रीट लाइट और सफाई के नाम पर धन निकासी का मामला गरमाया
मधवापुर में घटिया निर्माण का आरोप, पंचायत भवन की बाउंड्री वाल में अनियमितताओं पर ग्रामीणों का विरोध
Pilibhit: रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, नगरवासियों ने दिखाई मानव सेवा की मिसाल
Jhansi: पुलिस लाइन में महिला आरक्षियों की भव्य दीक्षांत परेड संपन्न, अधिकारियों ने किया उत्साहवर्धन
झांसी में IPL सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, तीन सटोरिये गिरफ्तार, लाखों रुपये फ्रीज
Bokaro: मायके जाने की जिद पर पत्नी को मार डाला, शव के पास सोता रहा पति
Ballia: ससुराल आए व्यक्ति ने पत्नी व सास को चाकू घोपकर मार डाला, ससुर जख्मी
‘तृणमूल शासन में बढ़ा माफियाराज’, हुगली में ममता सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी
चरथावल में चौकीदार की बेरहमी से हत्या, CCTV बंद मिलने से बढ़ा रहस्य
28 अप्रैल से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की होगी शुरुआत, यात्रियों को बड़ी राहत
3600 किमी की नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर लौटे जगदीश शर्मा, शहर में हुआ भव्य स्वागत
झांसी में 12 लाख की अवैध शराब पर चला रोड रोलर, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टक्कर में डॉग प्रेमी अजय राठौर की मौत, दो घायल
इंजीनियर बनना चाहती हैं सोनाली गुप्ता, 89% अंकों के साथ जिला मेरिट में बनाई जगह