भरतपुरः शहर के मध्य चौबुर्जा चौराहे पर स्थित श्री गणेश मंदिर के आसपास की सरकारी भूमि पर वर्षों से अतिक्रमण हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर शहर के मध्य चौबुर्जा चौराहे पर स्थित श्री गणेश मंदिर के आसपास की सरकारी भूमि पर वर्षों से कथित रूप से कब्जा कर मंदिर के आसपास बनी दुकानों पर हो रहे अतिक्रमण पर देवस्थान विभाग पूरी तरह से अंधा, बहरा व गूंगा बनकर अभी तक मौन है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के चौबुर्जा चौराहे पर स्थित सरकारी स्वनिर्भर मंदिरों की श्रेणी में आने वाले श्री गणेश जी मंदिर के आसपास की सरकारी भूमि पर कथित रूप से देवस्थान विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया, लेकिन देवस्थान विभाग द्वारा उक्त कब्जाधारियों के खिलाफ अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आक्रोशित स्थानीय लोगों ने देवस्थान विभाग व स्थानीय प्रशासन से भी मांग की है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए तथा कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मंदिर को कब्जे से मुक्त कराया जाए। साथ ही इस बात की भी जांच की जाए कि किसकी मेहरबानी (मंदिर प्रशासन या स्थानीय प्रशासन) के कारण शहर के मध्य स्थित सरकारी भूमि पर वर्षों से अतिक्रमण हो रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह