भरतपुर : भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र के अलीपुर गांव में प्रेमी युगल ने जहर खाकर और जंगल में पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है जबकि युवती नाबालिग है और दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान अलीपुर के जंगल में एक पेड़ से युवक और युवती के शव लटके मिले और पास में ही किसी जहरीले पदार्थ की बोतल भी बरामद हुई, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने आत्महत्या से पहले जहर खाया होगा।
मिली जानकारी के अनुसार परिजनों को मौके पर बुलाकर युवती की पहचान कराई गई और घटना की सूचना मिलने पर युवक (23) के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों काफी समय से एक दूसरे के संपर्क में थे। लड़की के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और घर में पिता के अलावा दो छोटे भाई हैं। युवक किसान परिवार से आता है और घर में पिता के अलावा उसके दो भाई-बहन हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल