मीरजापुरः शहर के महंत शिवाला स्थित एक मैरिज लॉन में रविवार 27 अप्रैल की शाम को भारत विकास परिषद “भागीरथी“ शाखा का अष्ठम दायित्व ग्रहण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में अपराजिता सिंह डायरेक्टर (डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. चन्द्रकेतु और काशी प्रान्त से प्रांतीय संगठन सचिव अनिल कुमार सिंह एवं प्रांतीय गतिविधि संयोजक आलोक अरोड़ा, जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार अग्रवाल व प्रांतीय पदाधिकारी सुशील सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात सभी लोगों ने वन्दे मातरम गीत गाया और पाल्क संस्था के 7 छोटे-छोटे बच्चों ने गणेश वन्दना की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य वक्ता अपराजिता सिंह का स्वागत महिला संयोजिका गुंजन जायसवाल ने अंगवस्त्रम एवं बुके देकर किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. चंद्रकेतु का सम्मान आज के अध्यक्ष सीए पंकज खत्री ने अंग वस्त्रम एवं बुके देकर किया। प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत अशोक गुप्ता ने अंग वस्त्रम से किया। सचिव विनोद केसरवानी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
महिला संयोजिका डॉली सर्राफ ने भी 6 मातृ शक्ति को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वर्ष 25-26 के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, सचिव राम प्रवेश गुप्ता, वित्त सचिव राजुल अग्रवाल एवं संयोजिका (महिला सहभागिता) अग्रवाल को प्रांतीय संगठन सचिव अनिल कुमार सिंह ने दायित्व ग्रहण कराया। 14 नए सदस्यों को प्रांतीय गतिविधि संयोजक आलोक अरोड़ा ने भारत विकास परिषद का संकल्प करवाकर उनको अंग वस्त्रम एवं पिन प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. चन्द्रकेतु ने भारत विकास परिषद के पंच सूत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य वक्ता अपराजिता सिंह ने भी अपना आशीर्वाद दिया। ललित मोहन खंडेलवाल ने अपनी तरफ से निवर्तमान अध्यक्ष धीरज सोनी एवं सचिव को यादगार गिफ्ट दिया। वर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने मीडिया बंधुओं में संतोष गुप्ता, अखिलेश मिश्र को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र गान का गायन किया गया। दायित्व ग्रहण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शंकर सोनी, पंकज खत्री, अनिल अग्रवाल, विंध्यवासिनी प्रसाद केसरवानी, दीपक केसरी, सूर्य प्रकाश पाठक, अभय अग्रहरि, विनोद केसरवानी, अशोक गुप्ता, रामजी गुप्ता, गोवर्धन त्रिपाठी, सुशील सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल, राम प्रवेश गुप्ता, भईया लाल चौरसिया, हर्ष गुप्ता, रमेश त्रिपाठी, अभय, रेनू अग्रवाल, सुषमा जायसवाल, ज्योति गुप्ता, पूजा, कंचन त्रिपाठी, पूनम पाठक, नेहा गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्वेता अग्रवाल ने किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह